बंगाल को केंद्र की बड़ी सौगात, ग्रामीण विकास और रोजगार के लिए ₹8,508 करोड़ मंजूर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने ₹8,508 करोड़ के विशेष फंड को मंजूरी दी है. इस वित्तीय सहायता को राज्य के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
सरकारी जानकारी के अनुसार, इस पैकेज के अंतर्गत ग्रामीण सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए ₹2,400 करोड़ की अलग से स्वीकृति दी गई है। इससे गांवों को शहरों और बाजारों से बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद मिलेगी. जिससे किसानों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है.
इसके अलावा राज्यभर में आयोजित किए जा रहे जन कल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को 54 विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इन शिविरों में लोगों को योजनाओं के लिए आवेदन करने, पात्रता जानने और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फंड से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क. परिवहन. रोजगार और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
केंद्र सरकार का कहना है कि ग्रामीण विकास और समावेशी विकास की दिशा में यह फंड अहम भूमिका निभाएगा। वहीं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के तेज़ी से क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है.
ग्रामीण विकास से जुड़े जानकारों के अनुसार. बेहतर सड़क संपर्क और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच से शिक्षा. स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पश्चिम बंगाल के लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की संभावना है.