थाना वेव सिटी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा व सशक्तिकरण की जानकारी

Date: 2025-11-05
news-banner

एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 05 नवम्बर 2025 को कमिश्नरेट गाजियाबाद के नगर जोन स्थित थाना वेव सिटी में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड टीम व मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। महिलाओं को विस्तारपूर्वक बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन और आत्मरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए ताकि महिलाएँ जागरूक रह सकें और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकें।

थाना पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और समाज में महिला सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
 

Leave Your Comments