वाराणसी में CNG पंप पर भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Date: 2026-06-20
news-banner

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक CNG पंप पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई.दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया.

6a363caa1c33d1781939370.png

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और संभावित हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

6a363cb8844c41781939384.png

यदि CNG पंप जैसी संवेदनशील जगहों पर आग लगती है तो समय रहते नियंत्रण बेहद आवश्यक होता है. क्योंकि इससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

Leave Your Comments