गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2026) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल) राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को थाना सिहानी गेट क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुरक्षा. यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी तथा कानून-व्यवस्था की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल, संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी लापरवाही बिल्कुल न होने पाए.
एडीसीपी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने. भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.