सुल्तानपुर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, जेठ-बहू के बीच मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Date: 2026-07-02
news-banner

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक घरेलू विवाद के दौरान जेठ और बहू के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.

6a460d1877f9a1782975768.png

वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि विवाद के दौरान जेठ ने अपनी छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट की.वहीं वीडियो में बहू भी अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई करती नजर आती है. हालांकि. वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

6a460d245c6221782975780.png

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है या जांच में कोई अपराध सामने आता है, तो कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी..

घरेलू विवादों के मामलों में पुलिस और प्रशासन लोगों से अपील करते हैं कि विवाद को हिंसा का रूप देने के बजाय कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें.

Leave Your Comments