शहर में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़े युवक-युवतियों के बीच जा घुसी। हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ युवक और युवतियां सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे उनकी तरफ बढ़ गई। कार के डिवाइडर तोड़ने की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े.

हादसे के बाद कई लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता लगाया जा सके।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.