सिरसा में युवक की हत्या से सनसनी, दोस्तों पर चाकू से गोदकर मारने का आरोप
हरियाणा के सिरसा जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि संदीप नामक युवक को उसके कुछ परिचितों ने रिश्ते की बात करने के बहाने बुलाया था.

आरोप है कि मुलाकात के दौरान विवाद बढ़ गया और संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के दावों के अनुसार युवक पर कई बार चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया.लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है.

इस घटना का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह और आरोपियों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी.