खोजी कुतिया ‘मैरी’ बनी हीरो! 5 मिनट में आरोपी तक पहुंची पुलिस, संभल में बच्ची से दुष्कर्म का मामला

Date: 2026-06-24
news-banner

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने एक गंभीर अपराध के आरोपी को बेहद कम समय में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी संदीप को पकड़ने में डॉग स्क्वॉड की खोजी कुतिया ‘मैरी’ ने अहम भूमिका निभाई.

6a3b73a3afcca1782281123.png

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान खेत में एक गमछा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की प्रशिक्षित कुतिया मैरी को सूंघाया। गंध मिलते ही मैरी ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

मैरी करीब 200 मीटर तक लगातार गंध का पीछा करती हुई सीधे आरोपी संदीप के घर पहुंच गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई केवल 5 मिनट के भीतर पूरी हो गई.

6a3b73b4518d11782281140.png

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉग स्क्वॉड की त्वरित सहायता से आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और मामले का खुलासा तेजी से हो सका. इस शानदार कार्य के लिए संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण बिश्नोई ने खोजी कुतिया मैरी को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की.

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और डॉग स्क्वॉड की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्य और प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से अपराधियों तक तेजी से पहुंचना संभव हो रहा है.

6a3b73c3491ab1782281155.png

मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा और दोषी को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

हालांकि, पीड़िता की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है.

Leave Your Comments