गाजियाबाद: समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी की ओर से रविवार को स्वर्ण जयंतीपुरम. गोविंदपुरम (मुरादनगर विधानसभा) में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं PDA चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव आचार्य हरेन्द्र कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप प्रधान ने की. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया.

वृक्षारोपण के बाद आयोजित PDA चौपाल में सामाजिक न्याय. संगठन विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत विनोद कुमार खरालिया को समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी का जिला सचिव नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर सुभाष सिंह एडवोकेट (जिला महासचिव).अरुण कुमार (जिला सचिव).वेद प्रकाश (जिला सचिव). नैन सिंह (जिला सचिव), राजेंद्र कुमार (जिला सचिव) सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण. सामाजिक समरसता और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ.