राजबाड़ी में बड़ा हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 23 लोगों की दर्दनाक मौत

Date: 2026-06-20
news-banner

राजबाड़ी में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार लगभग 40 यात्रियों से भरी एक बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और नदी में जा गिरी. इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन.पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। नदी में गिरी बस से यात्रियों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

6a3649c82d49d1781942728.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद अचानक हुआ. जिससे यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिल सका.दुर्घटना के कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि प्रशासन तकनीकी खराबी. चालक की लापरवाही और सड़क की स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है.

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने घायलों के बेहतर उपचार तथा पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है.

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है.

Leave Your Comments