वाराणसी में राहुल गांधी का अनोखा जन्मदिन समारोह, पोस्टर को भगवान परशुराम का रूप देकर दूध और गंगाजल से किया अभिषेक

Date: 2026-06-19
news-banner

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के एक विशेष पोस्टर का सार्वजनिक रूप से अभिषेक किया और उन्हें भगवान परशुराम के स्वरूप में प्रस्तुत किया.

पोस्टर में राहुल गांधी को एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में भारतीय संविधान की किताब पकड़े हुए दिखाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह स्वरूप अन्याय के खिलाफ संघर्ष और संविधान की रक्षा के प्रतीक के रूप में तैयार किया गया है.

6a34d62cd1cdc1781847596.png

जन्मदिन समारोह के दौरान राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध और गंगाजल चढ़ाया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं,.किसानों. मजदूरों और आम जनता के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं। इसी कारण उन्हें संघर्ष और न्याय के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया.

6a34d634711d61781847604.png

हालांकि इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। समर्थक इसे सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विरोधी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल यह आयोजन वाराणसी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave Your Comments