भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं. विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली को देशभर में सराहा जाता है.
जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरणादायक मिसाल है।.उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सर्वोच्च संवैधानिक जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है.
देशवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन प्रदान करें तथा राष्ट्रहित में उनके योगदान और नेतृत्व को निरंतर शक्ति एवं ऊर्जा मिलती रहे.