प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर रवाना होने के दौरान विमान से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हवाई दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्सप्रेसवे का विस्तृत दृश्य दिखाई देता है.जिसे कई यूजर्स देश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक बताते हुए साझा कर रहे हैं.

वायरल पोस्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस टेक्नोलॉजी और ड्रोन के माध्यम से कार्यों की निगरानी की थी.साथ ही यह भी लिखा जा रहा है कि जब तक देश में मोदी सरकार रहेगी. तब तक ऐसे विकास कार्य लगातार देखने को मिलते रहेंगे.

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. प्रधानमंत्री कार्यालय या संबंधित सरकारी एजेंसियों की ओर से इस वायरल पोस्ट में किए गए सभी दावों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे देश के प्रमुख और व्यस्त एक्सप्रेसवे में से एक है.जो महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहरों को जोड़ता है.यह मार्ग औद्योगिक. व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होने के बाद ही वायरल पोस्ट में किए गए दावों की पुष्टि की जा सकती है.