MCG में PM मोदी का खास अंदाज़: युवा क्रिकेटरों की जर्सी पर दिए ऑटोग्राफ, खिलाड़ियों से की मुलाकात

Date: 2026-07-10
news-banner

ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला. उन्होंने युवा क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी जर्सियों पर अपने ऑटोग्राफ देकर उन्हें प्रोत्साहित किया. इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से बातचीत भी की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

6a5091ee45bf21783665134.png

यह मुलाकात युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद यादगार रही। खिलाड़ियों ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री से मिलना और उनकी जर्सी पर हस्ताक्षर मिलना उनके लिए गर्व का क्षण है.इस दौरान मैदान का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को खेल भावना.अनुशासन और मेहनत के महत्व पर भी प्रेरित किया. उन्होंने युवाओं से खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

6a5091f9284381783665145.png

इस कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.  क्रिकेट प्रेमी इसे युवाओं के उत्साहवर्धन और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक पल बताया.

Leave Your Comments