ओमान की खाड़ी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका ने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें समुद्री क्षेत्र में हुए हमले के कुछ दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रभावित जहाज ‘सेटेबेल्लो’ पर भारतीय दल के सदस्य भी मौजूद थे। राहत और बचाव अभियान के दौरान 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि 3 भारतीय अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.

घटना के बाद संबंधित एजेंसियों और समुद्री सुरक्षा बलों ने खोज एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। भारतीय अधिकारियों की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

ओमान की खाड़ी वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग मानी जाती है। ऐसे में इस तरह की घटना अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के बीच व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। फिलहाल घटना की जांच जारी है और लापता लोगों की तलाश के लिए विभिन्न एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं.
दुनिया भर की निगाहें अब बचाव अभियान और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। वहीं भारत में भी जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है.