नोएडा सेक्टर-116 में गार्ड से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एंट्री रोकने पर हुआ था विवाद

Date: 2026-07-07
news-banner

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा स्थित सेक्टर-116 में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-116 में प्रवेश के दौरान सुरक्षा गार्ड ने कुछ युवकों को नियमों के तहत रोका और पूछताछ की. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवकों ने गार्ड के साथ अभद्रता की और उसके बाद मारपीट कर दी.

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

6a4ca953d1fe31783408979.png

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय सोसायटियों और सेक्टरों में तैनात सुरक्षा कर्मी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं.ऐसे में उनके साथ हिंसा की घटनाएं चिंता का विषय हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments