नोएडा-ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो घटिया पनीर नष्ट

Date: 2026-06-20
news-banner

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में सेक्टर-15 स्थित एक डेयरी और ग्रेटर नोएडा की एक अन्य डेयरी पर छापेमारी की गई. जहां से करीब 300 किलो संदिग्ध एवं घटिया गुणवत्ता का पनीर बरामद किया गया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान खाद्य मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब 300 किलो पनीर बरामद कर नष्ट किया गया.तो इससे पहले कितना पनीर बाजार में पहुंच चुका होगा और कितने लोगों ने उसका सेवन किया होगा.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों से नमूने भी लिए हैं.जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूनों में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां पाई जाती हैं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और विश्वसनीय स्रोतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें.

Leave Your Comments