उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे 300 से ज्यादा निहंग, पुलिस ने लगाए बैरिकेड; 4 निहंगों की गिरफ्तारी के विरोध में बढ़ा तनाव

Date: 2026-06-27
news-banner

उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब पंजाब से कूच किए करीब 300 निहंग सीमा पर पहुंच गए.पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए बैरिकेडिंग कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। निहंग आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है.

6a3f604548a261782538309.png

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद 16 जून को उत्तराखंड में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार.निहंगों की एक बाइक की स्थानीय युवकों से टक्कर हो गई थी.मामूली विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी तथा तनाव की स्थिति बन गई.

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार निहंगों को गिरफ्तार कर लिया. निहंग समुदाय का आरोप है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ अन्याय हुआ है और उनकी रिहाई की मांग को लेकर पंजाब से बड़ी संख्या में निहंग उत्तराखंड की ओर रवाना हुए हैं.

6a3f604d81f221782538317.png

सीमा पर हाई अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.बैरिकेड लगाकर निहंगों के जत्थे को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है.प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.

6a3f60585340f1782538328.png

प्रशासन की अपील

पुलिस और प्रशासन ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

फिलहाल सीमा पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट रखा गया है.

6a3f6064a063b1782538340.png

Leave Your Comments