नवी मुंबई में बारिश के बीच बड़ा हादसा: नेरुल के LP ब्रिज के नीचे जलभराव में उतरा करंट, दो छात्राएं चपेट में

Date: 2026-07-02
news-banner

नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित नेरुल के LP ब्रिज के नीचे भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच एक गंभीर हादसा सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कथित शॉर्ट सर्किट के कारण बारिश के जमा पानी में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से दो कॉलेज छात्राएं घायल हो गईं.

6a4604d65f0701782973654.png

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक. छात्राएं ब्रिज के नीचे से गुजर रही थीं. तभी अचानक उन्हें करंट का झटका लगा.  आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों की वर्तमान स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था.जलनिकासी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय और नियमित निरीक्षण होना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

6a4604e6dfbf21782973670.png

प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.यह पता लगाया जा रहा है कि करंट किस कारण से फैला और क्या किसी प्रकार की लापरवाही इस हादसे की वजह बनी. जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments