मुजफ्फरनगर में पहली बारिश में धंसी सड़क, मीनाक्षी चौक पर बड़ा गड्ढा; कांवड़ यात्रा से पहले निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Date: 2026-07-02
news-banner

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के मीनाक्षी चौक पर पहली ही बारिश में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है. सड़क धंसने के कारण क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों बाद इसी मार्ग से कांवड़ यात्रा गुजरनी है. ऐसे में सड़क की खराब स्थिति प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

6a45fc1ed57de1782971422.png

घटना के बाद लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पहली ही बारिश में सड़क का धंस जाना निर्माण में लापरवाही या गुणवत्ता संबंधी कमी की ओर इशारा करता है.हालांकि. इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया. प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत कर यातायात को जल्द सामान्य करने का आश्वासन दिया गया है.

6a45fc354a4dc1782971445.png

अब लोगों की निगाहें इस बात पर हैं कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बनाया जाता है या नहीं.

Leave Your Comments