मुजफ्फरनगर में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर जलभराव से कई किलोमीटर लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

Date: 2026-07-06
news-banner

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस दौरान हजारों यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हाईवे पर लंबी वाहनों की कतार दिखाई दे रही है. वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति का दावा है कि यह वीडियो उन्होंने स्वयं जाम में फंसने के दौरान बनाया है.हालांकि. इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

6a4b5dc7689f21783324103.png

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है. जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. ऐसे में जलभराव और लंबे जाम के कारण लोगों को भारी असुविधा हुई.कई यात्रियों ने सवाल उठाया कि टोल शुल्क लेने के बावजूद यदि हाईवे पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है.तो ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई.

वाहन चालकों ने यह भी मांग की कि हाईवे प्रबंधन और संबंधित प्रशासन समय रहते जलभराव की समस्या का समाधान करे तथा ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए.

फिलहाल. इस मामले में हाईवे प्रबंधन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. प्रशासन की प्रतिक्रिया आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Leave Your Comments