मुजफ्फरनगर में फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़: ₹15 हजार का इनामी समेत 3 गिरफ्तार, BAMS और B.Pharma की नकली डिग्रियां बेचने का आरोप

Date: 2026-07-07
news-banner

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): मुजफ्फरनगर पुलिस ने फर्जी मेडिकल डिग्री तैयार कर बेचने वाले एक कथित रैकेट का खुलासा करते हुए ₹15 हजार के इनामी इमलाख समेत मंसूर उल हक और वीके गौतम को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार.आरोपी पंजाब से कथित तौर पर फर्जी B.Pharma और BAMS की डिग्रियां तैयार कराकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बेच रहे थे.

प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि फर्जी B.Pharma डिग्री करीब ₹1.5 लाख और BAMS डिग्री लगभग ₹6 लाख में बेची जाती थी. अब तक लगभग 40 फर्जी डिग्रियां बेचे जाने की जानकारी सामने आई है.

6a4cab9b7335b1783409563.png

पुलिस के मुताबिक.इन डिग्रियों के आधार पर कुछ लोग कथित रूप से डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। जांच के दौरान हरिद्वार स्थित हिमालय मेडिकेयर और मुजफ्फरनगर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर का भी नाम सामने आया है.हालांकि, इन संस्थानों या वहां कार्यरत व्यक्तियों की भूमिका की जांच अभी जारी है और किसी की दोषसिद्धि नहीं हुई है.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई दस्तावेज.इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी डिग्री नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा किन-किन राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है.

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments