मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, नालासोपारा रेलवे स्टेशन जलमग्न; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Date: 2026-07-07
news-banner

महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर जोरदार रूप में सक्रिय है.लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई और उसके आसपास के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. सबसे ज्यादा असर रेलवे सेवाओं पर देखने को मिल रहा है.इसी बीच नालासोपारा रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भारी जलभराव दिखाई दे रहा है. 

6a4c9c5c4d4081783405660.png

वायरल वीडियो में स्टेशन का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा नजर आता है. प्लेटफॉर्म पर पानी भर जाने से यात्रियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों को घुटनों तक पानी में चलकर स्टेशन से बाहर निकलना पड़ा.हालांकि. वायरल वीडियो की रिकॉर्डिंग के समय और परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

6a4c9c693853b1783405673.png

भारी बारिश के कारण मुंबई महानगर क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और स्थानीय परिवहन सेवाओं पर असर की खबरें भी सामने आई हैं. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील कर रहा है.

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

Leave Your Comments