देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए घरों से निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इसके चलते शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों. विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ा.
मौसम विभाग के अनुसार. मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.
नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पानी निकासी के कार्य में जुटी हुई हैं. कई स्थानों पर पंपिंग मशीनों के जरिए सड़कों और रिहायशी इलाकों से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात और सामान्य गतिविधियां जल्द बहाल हो सकें.
भारी बारिश का असर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर भी देखने को मिला। कुछ मार्गों पर बसों की रफ्तार धीमी हो गई.जबकि कई स्थानों पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा गया। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

मुंबई में हर वर्ष मानसून के दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आती है, लेकिन इस बार लगातार हो रही तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.नागरिकों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है.