मुरादाबाद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, ग्रामसभा की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Date: 2026-06-17
news-banner

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार ग्रामसभा की भूमि पर बने एक धार्मिक ढांचे को बुलडोजर की मदद से हटाया गया.

प्रशासन का दावा है कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में खाद गड्ढे की श्रेणी में दर्ज थी और इसका स्वामित्व ग्रामसभा के पास था। आरोप है कि करीब 300 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था.

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग. स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया. इसके बाद बुलडोजर की मदद से निर्माण को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई.

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार जारी है और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई राजस्व अभिलेखों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की गई है.

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और राजस्व रिकॉर्ड की चर्चा स्थानीय स्तर पर बनी हुई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा पूरी की जाएगी.

Leave Your Comments