G7 Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर वैश्विक मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। दोनों नेताओं के बीच हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात और लंबी बातचीत ने ‘Melodi’ की लोकप्रियता को फिर से सुर्खियों में ला दिया.

सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने, व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर भी बातचीत हुई.

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की पिछली मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसी वजह से दोनों .नेताओं के नाम को जोड़कर ‘Melodi’ शब्द ट्रेंड करने लगा था जो अब एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गया है.
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और इटली के बीच बढ़ते संबंध यूरोप और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। G7 Summit में हुई यह मुलाकात दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है.
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस मुलाकात की तस्वीरों और वीडियो को जमकर शेयर किया, जिससे ‘Melodi’ एक बार फिर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया.