मसूरी के जामिया महमूदुल मदारिस में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधियों की अहम मुलाकात, अमन-चैन और भाईचारे पर हुई चर्चा

Date: 2026-06-26
news-banner

मसूरी (गाजियाबाद)। कस्बा मसूरी स्थित जामिया महमूदुल मदारिस में धौलाना वार्ड संख्या-17 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इस्ते प्रधान एवं चाहत इस्ते प्रधान ने मदरसे के वरिष्ठ उलेमा-ए-किराम से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र. समाज और देश के मौजूदा हालात पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में हजरत मौलाना मसूद अहमद कासमी, मौलाना मोहम्मद खालिद कासमी, मौलाना अरशद खालिद कासमी तथा अमजद खालिद कासमी मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक सौहार्द. शिक्षा के विस्तार.युवाओं के नैतिक मार्गदर्शन तथा समाज में अमन-चैन और भाईचारे को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए.

प्रतिनिधियों ने उलेमा-ए-किराम से क्षेत्र के विकास, समाज की बेहतरी और लोगों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया. साथ ही क्षेत्र की तरक्की, लोगों की सलामती और देश में शांति एवं भाईचारे के वातावरण की मजबूती के लिए विशेष दुआ की अपील भी की.

उलेमा-ए-किराम ने समाज में एकता. सद्भाव.आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा.नैतिक मूल्यों और सामाजिक संवाद के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है.

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने इसे समाज में संवाद, सहयोग और आपसी विश्वास को बढ़ाने वाला सकारात्मक प्रयास बताया.

Leave Your Comments