उद्योग भवन के पास लेबर झुग्गियों में भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियां मौके पर; इलाके में मचा हड़कंप

Date: 2026-06-24
news-banner

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के उद्योग भवन के पास स्थित लेबर झुग्गियों में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया.  आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब 20 दमकल गाड़ियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया.

दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो.

6a3b9676a554e1782290038.png

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए झुग्गियों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग शॉर्ट सर्किट. गैस सिलेंडर या किसी अन्य कारण से लगी थी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

6a3b9685e10791782290053.png

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग को पूरी तरह बुझाने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान जारी है. आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा.

इस घटना ने एक बार फिर घनी आबादी वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave Your Comments