11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़कर सो गया युवक, घंटों मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे

Date: 2026-06-24
news-banner

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.जहां एक युवक शराब के नशे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। युवक पोल के ऊपर पहुंचकर आराम फरमाने लगा. जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. युवक काफी देर तक पोल के ऊपर बैठा रहा. जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी. तत्काल बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी गई. हाईटेंशन लाइन पर युवक के चढ़ने की खबर मिलते ही दोनों विभागों में हड़कंप मच गया.

किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए बिजली विभाग ने तत्काल संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी. इसके बाद पुलिस और बिजली विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारने की कवायद शुरू की.

6a3b82ffa68e01782285055.png

घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पूछताछ में पता चला कि युवक शराब के नशे में था। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे परेशान होकर वह पोल पर चढ़ गया और वहीं बैठकर आराम करने लगा.

गनीमत रही कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक की हरकत को बेहद खतरनाक बताते हुए इसे लापरवाही का उदाहरण बता रहे हैं. वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली के खंभों और हाईटेंशन लाइनों से दूर रहें तथा किसी भी स्थिति में ऐसे जोखिम भरे कदम न उठाएं.

यह घटना एक बार फिर बताती है कि नशे की हालत में लिया गया एक गलत फैसला जानलेवा साबित हो सकता है.

Leave Your Comments