लखनऊ समिट बिल्डिंग में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर पर बड़ा छापा, 100 से अधिक हिरासत में; विदेशी साइबर ठगी नेटवर्क की जांच तेज

Date: 2026-07-02
news-banner

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित चर्चित समिट बिल्डिंग में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कथित अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और एडीसीपी क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में की गई.

6a460820a4e721782974496.png

जानकारी के अनुसार. मंगलवार देर रात शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन करीब 14 घंटे तक चला.इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में कंप्यूटर.लैपटॉप.हाई-एंड सर्वर और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए.मौके से 20 युवतियों सहित 100 से अधिक कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। सभी को पुलिस कस्टडी में ले जाने के लिए तीन बसों की व्यवस्था करनी पड़ी.

6a460830ab3881782974512.png

प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि यह गिरोह विदेश में बैठे अपने कथित सरगना के निर्देश पर अमेज़न जैसी प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी रिफंड और फर्जी कस्टमर सपोर्ट के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता था.इस कथित साइबर ठगी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस अब जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच करा रही है.साथ ही विदेशी नेटवर्क.संदिग्ध बैंक खातों. हवाला लेनदेन और अन्य वित्तीय कड़ियों की भी जांच शुरू कर दी गई है.अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments