लखनऊ की शारदा नहर में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

Date: 2026-06-18
news-banner

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में स्थित मोहान रोड की शारदा नहर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

6a338f57b639d1781763927.png

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार. स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर नवजात यहां कैसे पहुंचा.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हाल के दिनों में आसपास के अस्पतालों, नर्सिंग होम और प्रसूति केंद्रों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Leave Your Comments