लखनऊ में गौतम बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, घंटों ड्रामे के बाद पुलिस ने उतारा नीचे

Date: 2026-06-18
news-banner

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई जब एक युवक महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़कर बैठ गया। प्रतिमा के ऊपर बैठे युवक को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे आने को तैयार नहीं हुआ.

6a338adc519611781762780.png

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए. लोगों ने युवक को शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को सुरक्षित प्रतिमा से नीचे उतार लिया। घटना के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति या नुकसान की सूचना नहीं है.

6a338aecc54f51781762796.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक प्रतिमा पर बैठा रहा, जिससे इलाके में जाम जैसी स्थिति भी बन गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Leave Your Comments