लोअर PCS अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता: सर्वर डाउन होने से नहीं भर पा रहे फॉर्म, तिथि बढ़ाने की मांग तेज

Date: 2026-06-17
news-banner

लोअर PCS भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया के बीच तकनीकी समस्याओं ने हजारों अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी है.अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती से संबंधित वेबसाइट पिछले कई दिनों से ठीक तरह से काम नहीं कर रही है, जिसके कारण वे अपना आवेदन पत्र समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं.

6a325555e9ff11781683541.png

छात्रों का कहना है कि वेबसाइट पर लॉगिन करने, आवेदन फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने में लगातार दिक्कतें आ रही हैं.कई बार वेबसाइट पूरी तरह से खुल ही नहीं रही, जबकि कई उम्मीदवारों को भुगतान प्रक्रिया में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है। ऐसे में यदि तकनीकी खामियां समय रहते दूर नहीं की गईं तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं.

सोशल मीडिया पर भी अभ्यर्थी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और संबंधित आयोग तथा प्रशासन से तत्काल सर्वर दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही छात्रों ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की भी मांग उठाई है ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके.

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और तकनीकी खामियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। कई छात्र संगठनों ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए आयोग से राहत देने की अपील की है.

अब सभी की नजर आयोग और संबंधित अधिकारियों के निर्णय पर टिकी हुई है. यदि सर्वर की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग और तेज हो सकती है.

Leave Your Comments