राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर रविवार रात से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। जैसे ही घड़ी ने रात 12 बजे का समय बताया. बड़ी संख्या में मौजूद राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। राबड़ी आवास के बाहर देर रात तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही और जन्मदिन समारोह का उत्साह देखने लायक था.

कार्यकर्ताओं का कहना था कि लालू यादव ने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों की राजनीति को नई दिशा दी है, इसलिए उनके जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता हर साल उत्सव के रूप में मनाते हैं। कई समर्थक हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और अपने नेता को लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं.
जन्मदिन के अवसर पर बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी लालू यादव को बधाई संदेश भेजे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके समर्थकों ने जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल के बीच इस तरह के आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। फिलहाल राबड़ी आवास के बाहर जन्मदिन समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.