17 करोड़ का पैलेस, प्राइवेट जेट और आलीशान शादी के सपने... फिर भी मंगेतर ने रची मौत की साजिश, पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश को झकझोरा

Date: 2026-06-24
news-banner

महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों, भरोसे और प्रेम के नाम पर किए गए अपराधों को लेकर पूरे देश को झकझोर दिया है। युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक दर्दनाक हादसा माना गया था. लेकिन पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस घटना को एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल दिया.

6a3b6ffcb06721782280188.png

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल पुणे के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे और परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी को भव्य बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे थे. इसी बीच 18 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान केतन गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई. शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया था.

6a3b703e08acf1782280254.png

हालांकि परिवार ने हादसे की कहानी पर सवाल उठाए. पुलिस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे शक गहराता गया.  इसके बाद जांच एजेंसियों ने तकनीकी साक्ष्य. कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचना शुरू किया.

पुलिस के अनुसार केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने लोहागढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई.

6a3b704bd89e91782280267.png

जांच में यह भी सामने आया कि सिया गोयल कथित रूप से किसी अन्य युवक के साथ संबंध में थी और शादी नहीं करना चाहती थी। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम. साजिश की योजना और संभावित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि शादी नहीं करनी थी तो रिश्ता तोड़ा जा सकता था, लेकिन हत्या जैसा कदम क्यों उठाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों को मजबूत करने में जुटी हुई है.

6a3b705f8d6931782280287.png

Leave Your Comments