झांसी में सपा के प्रदर्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलाध्यक्ष समेत 31 नामजद और 300 अज्ञात पर FIR दर्ज

Date: 2026-06-19
news-banner

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 31 नेताओं को नामजद करते हुए करीब 250 से 300 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

6a34d3834a06f1781846915.png

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई।.इसी आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

6a34d38b4381e1781846923.png

दूसरी ओर सपा नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में जनता के मुद्दों को उठाना उनका अधिकार है। पार्टी का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है.

इस घटना के बाद झांसी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

Leave Your Comments