जंतर-मंतर पर पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा दानिश की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Date: 2026-07-07
news-banner

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा दानिश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनका ब्लड शुगर स्तर 46 से नीचे पहुंच गया.जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार.देशभर से आए अभ्यर्थी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

दानिश की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य अभ्यर्थियों और समर्थकों ने चिंता जताई. सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं, जबकि कई लोग सरकार से इस मुद्दे पर जल्द समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं.

हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए दावों और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. संबंधित प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

यदि इस मामले में प्रशासन, पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है, तो खबर को अपडेट किया जाएगा.

Leave Your Comments