राम मंदिर चंदा विवाद: जमशेदपुर में भगवान राम और वानर सेना की वेशभूषा में निकला अनोखा विरोध मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

Date: 2026-07-10
news-banner

जमशेदपुर। राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गड़बड़ी के आरोपों को लेकर झारखंड के जमशेदपुर में एक अलग तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने भगवान राम. माता सीता और वानर सेना की वेशभूषा धारण कर शहर में रैली निकाली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.

6a50a9f2c5c981783671282.png

प्रदर्शनकारी रैली के माध्यम से जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे.जहां उन्होंने संबंधित मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि चंदे के उपयोग को लेकर कोई संदेह या आरोप हैं तो उनकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए ताकि तथ्य सार्वजनिक हो सकें.

इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे लोकतांत्रिक विरोध का तरीका बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे राजनीतिक प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं.

6a50a9fb0be6a1783671291.png

फिलहाल. कथित चंदा गड़बड़ी के आरोपों पर सक्षम जांच एजेंसियों और संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी. किसी भी आरोप की पुष्टि जांच पूरी होने और आधिकारिक निष्कर्ष आने के बाद ही मानी जाएगी.

Leave Your Comments