जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, सरकारी नौकरी और पारिवारिक संपत्ति के लालच में एक महिला की हत्या की साजिश रचने का आरोप उसकी बेटी पर लगा है.मामले में पुलिस ने बेटी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
प्रारंभिक जांच के मुताबिक. मृतका नीरज शर्मा को पहले एक सड़क दुर्घटना का शिकार बताया गया था. हालांकि. पुलिस की जांच में यह मामला संदिग्ध पाया गया.जांच आगे बढ़ने पर आरोप सामने आया कि घटना को सड़क हादसे का रूप देकर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया.

पुलिस के अनुसार.नीरज शर्मा के पति का पिछले वर्ष निधन हो गया था.इसके बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी मिली थी. जांच में यह भी सामने आया कि परिवार की संपत्ति.जिसमें आगरा-जयपुर एक्सप्रेसवे के पास स्थित जमीन भी शामिल बताई जा रही है. कथित तौर पर विवाद का कारण बनी.
जांच एजेंसियां कॉल डिटेल. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं.पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा.
यह मामला समाज में पारिवारिक रिश्तों, संपत्ति विवाद और लालच जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवाल खड़े करता है. हालांकि. यह ध्यान रखना जरूरी है कि अदालत द्वारा दोष सिद्ध होने तक सभी आरोपी कानून की नजर में आरोपी हैं. दोषी नहीं.