12 वर्षों में बदली भारत की सुरक्षा तस्वीर, PM मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना देश

Date: 2026-06-17
news-banner

12 वर्षों में बदली भारत की सुरक्षा तस्वीर, PM मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं.  केंद्र सरकार का दावा है कि इस अवधि में देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, सेनाओं के आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में व्यापक कार्य किए गए हैं. 

6a3232f9515a91781674745.png

सरकार के अनुसार. आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाते हुए भारत ने कई निर्णायक कदम उठाए। सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के रूप में देखा जाता है। इन अभियानों ने यह संदेश दिया कि देश अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के मुद्दों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा. 

6a323305483ba1781674757.png

पिछले वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क. पुल और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण सेना की रणनीतिक क्षमता और सीमाओं पर तैनाती की दक्षता में वृद्धि हुई है.

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन को प्राथमिकता दी गई। मिसाइल सिस्टम, रक्षा उपकरण, ड्रोन तकनीक और अन्य सैन्य संसाधनों के निर्माण में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इससे विदेशी आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत करने में मदद मिली है.

6a323312bb2801781674770.png

विशेषज्ञों का मानना है कि सेनाओं के आधुनिकीकरण. तकनीकी उन्नयन और रक्षा क्षेत्र में निवेश ने भारत की सामरिक क्षमता को नई मजबूती प्रदान की है.  आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है.

6a32331f0d7521781674783.png

राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए इन प्रयासों के कारण भारत की रक्षा तैयारियों. सीमाई सुरक्षा और सामरिक प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.  सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में भी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी.

Leave Your Comments