भारत सरकार ने Starlink की मंजूरी पर लगाई रोक! Elon Musk को बड़ा झटका, सुरक्षा चिंताओं के चलते अटकी एंट्री

Date: 2026-06-10
news-banner

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही Starlink को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल Starlink को कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए आवश्यक अंतिम मंजूरी देने की प्रक्रिया रोक दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक.यह फैसला ईरान संघर्ष के दौरान Starlink टर्मिनलों के कथित इस्तेमाल को लेकर पैदा हुई सुरक्षा चिंताओं के बाद लिया गया है। भारतीय एजेंसियां इस बात की समीक्षा कर रही हैं कि किसी विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट ऑपरेटर की सेवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप कैसे नियंत्रित किया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि Starlink को भारत में संचालन के लिए कुछ महत्वपूर्ण अनुमतियां पहले ही मिल चुकी थीं, लेकिन अंतिम सुरक्षा मंजूरी अभी लंबित है। गृह मंत्रालय से जुड़ी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस मामले की विस्तृत समीक्षा की जा रही है.

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट और टेलीकॉम बाजारों में से एक है। ऐसे में सरकार किसी भी नई सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवा को मंजूरी देने से पहले सुरक्षा.डेटा नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में निगरानी संबंधी पहलुओं का गहन परीक्षण करना चाहती है.

हालांकि Starlink या भारत सरकार की ओर से इस विषय पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अंतिम मंजूरी मिलने तक कंपनी भारत में अपनी कमर्शियल सेवाएं शुरू नहीं कर पाएगी.

Leave Your Comments