12 वर्षों में वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की पहचान, ‘India First’ नीति का दिखा प्रभाव

Date: 2026-06-20
news-banner

पिछले 12 वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान स्थापित की है. विदेश नीति. रणनीतिक साझेदारी.आर्थिक सहयोग और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में भारत की भूमिका लगातार बढ़ी है.‘India First’ की नीति को केंद्र में रखते हुए देश ने अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर भी प्रभावी भागीदारी दर्ज कराई है.

6a363153b15501781936467.png

विशेषज्ञों का मानना है कि इस अवधि में भारत ने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने.वैश्विक मंचों पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा देने का प्रयास किया है। G20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने विकासशील देशों की आवाज को प्रमुखता से उठाया और वैश्विक चुनौतियों पर साझा समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया.

6a363163289a71781936483.png

इसके अलावा रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र में कई देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय विस्तार देखने को मिला। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भूमिका ने देश की प्रतिष्ठा और प्रभाव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया है.

विदेश नीति के जानकारों का कहना है कि भारत आज वैश्विक राजनीति.आर्थिक विकास और रणनीतिक सहयोग के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक बनकर उभरा है. यही कारण है कि दुनिया के प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं.

6a36317bba7011781936507.png

आने वाले वर्षों में भी भारत की वैश्विक भूमिका और प्रभाव बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. विशेष रूप से व्यापार.तकनीक. जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर.

Leave Your Comments