हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पारिवारिक विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक महिला ने अपने पति को एक होटल में दूसरी महिला के साथ होने का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, महिला को लंबे समय से अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का संदेह था। आरोप है कि संदेह की पुष्टि करने के लिए उसने पति की कार में गुप्त रूप से जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगवा दी. इसी ट्रैकिंग के आधार पर वह अपने परिजनों के साथ बागपत से हापुड़ स्थित एक होटल पहुंची, जहां उसने पति को दूसरी महिला के साथ होने का दावा किया.
इसके बाद होटल परिसर से लेकर सड़क और बस तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी. खींचतान और मारपीट की स्थिति बन गई. वायरल वीडियो में महिला अपने पति का मोबाइल फोन जांचने की बात कहते हुए भी दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शांति भंग होने के मामले में आरोपी पति का चालान किया गया है. मामले की जांच जारी है