हापुड़ जनपद में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से धौलाना. हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर तहसीलों की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है.
प्रशासन के अनुसार यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के तहत पूरी की गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान मृत, स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले नाम हटाए गए. जबकि पात्र नए मतदाताओं. विशेषकर युवाओं.के नाम सूची में जोड़े गए.
10 जून से सार्वजनिक निरीक्षण के लिए उपलब्ध
जिला प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रमाणित प्रतियां 10 जून 2026 से संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों, विकास खंड कार्यालयों और अन्य निर्धारित स्थलों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध करा दी हैं.
प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील
उप जिलाधिकारी (SDM) और स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन अवश्य करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम, आयु, पिता का नाम तथा मकान संख्या सही दर्ज है.
यदि किसी मतदाता को सूची में कोई गंभीर तकनीकी त्रुटि, नाम की गलत वर्तनी या अन्य विसंगति दिखाई देती है, तो उसे निर्धारित प्रारूप में संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित करना होगा ताकि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और शुद्ध बनाया जा सके.
चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा
अधिकारियों का कहना है कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पंचायत चुनाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है। अब प्रशासन चुनाव संबंधी अन्य तैयारियों. जैसे मतदान केंद्रों की व्यवस्था. कर्मचारियों की तैनाती और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी तेजी से काम कर रहा है.