सहम सत्ता साकिब राणा
हापुड़ शहर के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। हापुड़ के मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर स्थित मेरठ रोड रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की मरम्मत के चलते प्रशासन ने इसे 10 जून 2026 की रात 8 बजे से 20 जून 2026 तक बंद करने का बड़ा फैसला लिया है.
पुल के कुछ हिस्सों में आई दरारों और क्षतिग्रस्त हुए गार्डरों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा यह मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। 10 दिन तक पुल पूरी तरह बंद रहने से शहरवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रूट जारी.
पुल बंद होने के कारण जाम की स्थिति न बने और यात्रियों को कोई असुविधा न हो. इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों (Diversion Plan) की व्यवस्था की है :
मेरठ से हापुड़ आने वाले वाहन: मवाना-किठौर मार्ग से होकर नेशनल हाईवे (NH-09) ततारपुर चौराहा होते हुए हापुड़ में प्रवेश करेंगे.
मोदीनगर से हापुड़ की ओर आने वाले वाहन: भोजपुर-पिलखुवा मार्ग का उपयोग करेंगे.
प्रशासन की अपील:अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन को अच्छी तरह समझ लें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें.