Delhi News: गुरु रंधावा के जिम फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Date: 2026-06-19
news-banner

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग की घटना में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो आरोपियों अमन और तुषार को गिरफ्तार किया है.

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने फायरिंग से पहले जिम की रेकी की थी और घटना के दौरान भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस का मानना है कि दोनों ने हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

6a34dfc3903d01781850051.png

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपी लगातार गैंग के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के पीछे मुख्य साजिशकर्ता कौन था और इस घटना को अंजाम देने का मकसद क्या था.

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी और पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। तकनीकी निगरानी.सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

6a34e0348abae1781850164.png

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

इस हाई-प्रोफाइल मामले ने एक बार फिर दिल्ली में गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.

Leave Your Comments