उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चार फाटक–असुरन फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। परियोजना के मार्ग में बाधा बन रही लगभग 70 फीट ऊंची पानी की टंकी को प्रशासन की निगरानी में बुलडोज़र और अन्य भारी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, इस ध्वस्तीकरण अभियान को पूरा करने में करीब पांच घंटे का समय लगा। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए और आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित रखा गया.ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

चार फाटक–असुरन फोरलेन सड़क परियोजना का उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और आवागमन को अधिक सुगम बनाना है.अधिकारियों का मानना है कि इस बाधा के हटने के बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी और परियोजना को तय समय में पूरा करने में मदद मिलेगी.

स्थानीय लोगों के अनुसार. फोरलेन सड़क बनने से शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या कम होगी और दैनिक यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगी.
प्रशासन की ओर से परियोजना से जुड़े अन्य कार्य भी निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ाए जा रहे हैं.संबंधित विभाग का कहना है कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है, जबकि सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है.