गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2026) का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक गाजियाबाद जनपद में किया जाएगा. परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां 42,420 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण.निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

प्रशासन के अनुसार.सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट.सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की जाएगी.मोबाइल फोन. स्मार्ट वॉच. ब्लूटूथ डिवाइस. कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचें। साथ ही प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है.जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं.