गाजियाबाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी असद को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी यश खटीक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी को लेकर मृतक चिराग त्यागी के परिजनों में भारी आक्रोश है.
आज सुबह से ही चिराग त्यागी की फैमिली और समर्थक गाजियाबाद के डीएम दफ्तर पर धरने पर बैठ गए हैं। परिवार की मांग है कि यश खटीक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और यदि जरूरी हो तो उसका भी एनकाउंटर किया जाए.

धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को लगातार न्याय से वंचित किया जा रहा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.