गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है पुलिस की छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से 23 युवतियां और 5 युवक बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को स्पा सेंटर की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद यह कार्रवाई की गई.

पुलिस के अनुसार, मौके से मिले लोगों से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई. बरामद युवतियों को संबंधित कानूनों के तहत पीड़ित मानते हुए उनके पुनर्वास और आवश्यक सहायता की प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर का संचालक कौन है. इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हैं तथा यह गतिविधियां कब से संचालित की जा रही थीं.
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्पा सेंटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराने और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.